भगतो पे माँ लक्ष्मी किरपा कर जाओ

तेरी हम करते है पूजा संकट हर जाओ
भगतो पे माँ लक्ष्मी किरपा कर जाओ

कष्ट कलेश मिटाओ मैया
सुख समर्धि लाओ मैया
घन की हो जाए वर्षा हाथ माँ धर जाओ
भगतो पे माँ लक्ष्मी किरपा कर जाओ

हम ना मांगे लाख करोड़ा देदे सब को थोडा थोडा
रहे न कोई खाली झोली भर जाओ
भगतो पे माँ लक्ष्मी किरपा कर जाओ

हे माँ लक्श्मी जग कल्याणी
लाज मैया जग देव की जानी
कहे सुनीता माँ मेरे भी घर आओ
भगतो पे माँ लक्ष्मी किरपा कर जाओ

download bhajan lyrics (941 downloads)