तेरी हम करते है पूजा संकट हर जाओ

तेरी हम करते है पूजा संकट हर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ………

कष्ट कलेश मिटाओ मैया,
सुख समर्धि लाओ मैया,
घन की हो जाए वर्षा हाथ माँ धर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ………

हम ना मांगे लाख करोड़ा देदे सब को थोड़ा थोड़ा,
रहे न कोई खाली झोली भर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ……….

हे माँ लक्श्मी जग कल्याणी,
लाज मैया जग देव की जानी,
कहे सुनीता माँ मेरे भी घर आओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ………

download bhajan lyrics (688 downloads)