पूजो चरण कमल गुरु प्यारा

पूजो चरण कमल गुरु प्यारा,
पूजो चरण कमल गुरु प्यारा।

ज्ञान की ज्योति जाय हीया में,
सतगुरु जगावन हारा,
पूजो चरण कमल गुरु प्यारा।

गुरु बिन ज्ञान नहीं मिलता बिन दीपक उजियारा ,
गुरु की किरपा होंही जाहि पर,
चारी पदारथ पाया,
पूजो चरण कमल गुरु प्यारा।

गुरु है गीता गुरु रामायण, गुरू वेदों का सारा,
सत्य मार्ग दिखलाने वाले,
सियाराम मिलावन हारा,
पूजो चरण कमल गुरु प्यारा।

अलख अगम्य अनंत प्रभु को खोज खोज मैं हारा ,
सगुण रूप में गुरु देखकर,
सियाराम भरमाया,
पूजो चरण कमल गुरु प्यारा,

पूजो चरण कमल गुरु प्यारा
ज्ञान की ज्योति जाय हीया में,
सतगुरु जगावन हारा,
पूजो चरण कमल गुरु प्यारा,
पूजो चरण कमल गुरु प्यारा।

Shweta Pandey ( Varanasi )
download bhajan lyrics (258 downloads)