सांवरे से मिल गए नैना

सांवरे से मिल गए नैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना....

जबसे देखे बांके नैना,
एक टक देखूं पलक लगे न,
बांके मिले नैन से नैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना.....

मधुर रसीली चितवन बांकी,
कही ना जाए ऐसी सुन्दर झांकी,
मुख से ना निकसे बैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना.....

बांकी अँखियाँ प्यारी प्यारी,
जा को देख मैं हुई मतवारी,
कोई सुधबुध जान सके न,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (731 downloads)