Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

साई मेरी पूजा साई मेरी भक्तिsai meri puja sai meri bhakti

साई मेरी पूजा साई मेरी भक्ति,
साई मेरी पूजा साई मेरी भक्ति,
मेरे जीवन में करता उजियारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
साई सुखकारी साई भयहारी,
साई सुखकारी साई भयहारी,
दीन दुखियों का साचा सहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे।

माला फेर उसकी ही मैं तो सुबह शाम रे,
साई के चरणों में मेरे चारो धाम रे,
साई नाम ही है मेरे धड़कनों का गीत रे,
साई के ही द्वार संग सच्ची मेरी प्रीत रे,
साई महादाता साई है विधाता,
साई महादाता साई है विधाता,
सारे भक्तों का पालनहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे।

साई में ही राम बसे साई छवि सबकी,
साई ऐसा संत जिसे चिंता है सबकी,
साई द्वार भेदभाव होता नहीं ज़ात का,
मालिक है साई ही सुख के व साथ का,
साई है अनंता साई भगवंता,
साई है अनंता साई भगवंता,
सारे देवों से सचमुच न्यारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे।

डोरी विश्वास की कभी भी ना टूटे,
जग चाहे रूठे पर साई नाही रूठे,
दुनिया जो रूठेगी तो साई को ध्याऊँगी,
साई अगर रूठ गए तो मैं कहाँ जाउंगी,
साई मेरा रहबर साई सुखसागर,
साई मेरा रहबर साई सुखसागर,
सारी दुनिया से बढ़के प्यारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
साई मेरी पूजा साई मेरी भक्ति,
साई मेरी पूजा साई मेरी भक्ति,
मेरे जीवन में करता उजियारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
साई सुखकारी साई भयहारी,
साई सुखकारी साई भयहारी,
दीन दुखियों का साचा सहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे,
मेरे नइया का खेवनहारा साई रे.........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1109 downloads)



Similar Bhajans