Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
जय धरती माँ जय गौ माता

जय धरती माँ की जय गौ माता,
गूँज रहा है मंत्र महान।
सुखद सुमंगल विश्व कामना,
जीव मात्र का हो कल्याण।
जय धरती माँ की जय गौ माता।

गौ की सेवा स्वयं प्रभु भी,
करके कहलाए गोपाल।
हल को धारे चले तपस्वी,
युग युग से धरती के लाल,
माँ सृष्टि से पावन नाता,
आनन्दित करते रसपान,
सुखद सुमंगल विश्व कामना,
जीव मात्र का हो कल्याण।
जय धरती माँ की जय गौ माता।

गोमय धरती ही देती है,
अमृत युक्त फसलें भरपूर,
पंचगव्य की महिमा अनुपम,
रोग प्रदूषण होते दूर।
परम सात्त्विक ऊर्जा शक्ति,
अविरत देता गो विज्ञान।
सुखद सुमंगल विश्व कामना,
जीव मात्र का हो कल्याण।
जय धरती माँ की जय गौ माता।

गौ आधारित विकास रचना,
गाँवगाँव में विकसाए,
लघु उद्योग कृषि जैविक से,
हर्षित जीवन सरसाएं,
भारत फिर से प्राप्त करेगा,
गौरवमय उन्नत स्थान।
सुखद सुमंगल विश्व कामना,
जीव मात्र का हो कल्याण,
जय धरती माँ की जय गौ माता।

गौ संरक्षण गौ संवर्द्धन,
है अनूप कर्त्तव्य पुनीत,
अभय धाम हो अभय ग्राम हो,
सभी के मन में गौ की प्रीत,
कोटि कोटि जीवन व्रत धारे,
पूर्ण सफल हो शुभ अभियान,
सुखद सुमंगल विश्व कामना,
जीव मात्र का हो कल्याण।
जय धरती माँ की जय गौ माता।

जय धरती माँ की जय गौ माता,
गूँज रहा है मंत्र महान।
सुखद सुमंगल विश्व कामना,
जीव मात्र का हो कल्याण।
जय धरती माँ की जय गौ माता।

श्रेणी
download bhajan lyrics (594 downloads)



Similar Bhajans