Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

मोहे घुंघरू बना ले कान्हा, तेरे कोमल पांव केmohe ghunghroo bana le kanha, tere komal paav ke

मोहे घुंघरू बना ले कान्हा , तेरे कोमल पांव के ,
पड़ा रहु रात दिन , तेरे चरणों की छांव में ,

कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा
कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा

जब जब तू चलेगा , मैं छम छम बोलूंगा ,
तेरे संग संग सारे , बृज में मैं डोलूंगा ,
जब जब तू चलेगा , मैं छम छम बोलूंगा ,
तेरे संग संग सारे , बृज में मैं डोलूंगा ,

कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा
कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा

जब जब यशोदा मय्या , तुझे गोदी में सुलाएगी ,
तेरे संग मुझे भी , मां की गोद मिल जाएगी ,
जब जब यशोदा मय्या , तुझे गोदी में सुलाएगी ,
तेरे संग मुझे भी , मां की गोद मिल जाएगी ,

कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा
कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा

जब जब नन्द बाबा , तुझे कांधे पे बिठाएंगे ,
छू के उनके दिल को , मेरे भाग खुल जाएंगे ,
जब जब नन्द बाबा , तुझे कांधे पे बिठाएंगे ,
छू के उनके दिल को , मेरे भाग खुल जाएंगे ,

कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा
कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा

जब जब राधा तेरे , चरण दबाएगी ,
छुके उनके हाथों को , मेरी जिंदगी बन जाएगी ,
जब जब राधा तेरे , चरण दबाएगी ,
छुके उनके हाथों को , मेरी जिंदगी बन जाएगी ,

कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा
कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा

जब जब राधा संग , तू रास रचाएगा ,
पैरों का ये घुंघरू भी , राधे-राधे गाएगा ,
जब जब राधा संग , तू रास रचाएगा ,
पैरों का ये घुंघरू भी , राधे-राधे गाएगा ,

कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा
कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा

जब जब यमुना जी में , तू डुबकी लगाएगा ,
पैरों के इन घुंघरू को भी , अमृत मिल जाएगा ,
जब जब यमुना जी में , तू डुबकी लगाएगा ,
पैरों के इन घुंघरू को भी , अमृत मिल जाएगा ,

कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा
कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा

जब जब गोपियों का तू , माखन चुराएगा ,
इन प्यासे घुंघरू को भी , माखन मिल जाएगा ,
जब जब गोपियों का तू , माखन चुराएगा ,
इन प्यासे घुंघरू को भी , माखन मिल जाएगा ,

कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा
कान्हा , कान्हा , कान्हा , कान्हा

दूर मत करना कभी , अपने चरणों से ,
नहीं तो ये दास तेरा , जी नहीं पाएगा,
दूर मत करना कभी , अपने चरणों से ,
नहीं तो ये दास तेरा , जी नहीं पाएगा ,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

श्रेणी
download bhajan lyrics (291 downloads)



Similar Bhajans