Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
बृहस्पति देव की आरती

ॐ जय बृहस्पति देवा,
स्वामी जय बृहस्पति देवा,
छिन- छिन भोग लगाऊं,
छिन- छिन भोग लगाऊं,
कदली फल मेवा,
ॐ जय बृहस्पति देवा॥

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी,
स्वामी तुम अंतर्यामी,
जगतपिता जगदीश्वर,
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी,
ॐ जय बृहस्पति देवा॥

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता,
स्वामी सब पातक हर्ता,
सकल मनोरथ दायक,
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता,
ॐ जय बृहस्पति देवा॥

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े,
स्वामी जो जन शरण पड़े,
प्रभु प्रकट तब होकर,
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े,
ॐ जय बृहस्पति देवा॥

दीनदयाल दयानिधि भक्तन हितकारी,
स्वामी भक्तन हितकारी,
पाप दोष सब हर्ता,
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी,
ॐ जय बृहस्पति देवा॥

सकल मनोरथ दायक, सब संशय हारी,
स्वामी सब संशय हारी,
विषय विकार मिटाओ,
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी,
ॐ जय बृहस्पति देवा॥

जो कोई तुम्हरी आरती, प्रेम सहित गावे,
स्वामी प्रेम सहित गावे,
जेष्ठानन्द आनन्दकर,
जेष्ठानन्द आनन्दकर, सो निश्चय पावै,
ॐ जय बृहस्पति देवा॥

ॐ जय बृहस्पति देवा,
स्वामी जय बृहस्पति देवा,
छिन- छिन भोग लगाऊं,
छिन- छिन भोग लगाऊं,
कदली फल मेवा,
ॐ जय बृहस्पति देवा॥

|| बोलिए बिष्णु भगवान की, जय
बोलो बृहस्पति देव की, जय ||

download bhajan lyrics (428 downloads)



Similar Bhajans