तर्ज़ : इक मतवारे ने लूट लिया दिल मेरा
सारे बोलो जी, जय तुलसी जय श्याम,
जय जय विष्णु हरि वृंदा वर, जय जय शालिग्राम |
- जालंधर राक्षस ने जग में, था उत्पाद मचाया,
शिव उपासक सति वृंदा के, तप बल उसे बचाया ।
पार्वती पाने को जालंधर, पहुंच गया शिवधाम,
- सारे बोलो जी ।।
- अन्तर्ध्यान हो पार्वती माँ, पहुंची विष्णु पास,
जालंधर का नाश करो हरि, हरो जगत का त्रास ।
ऋषि रूप धर विष्णु विश्वपति, पहुंचे वृंदा धाम,
- सारे बोलो जी ।।
- परम कौतुकी, परम कृपालु, लीला अजब रचाई,
देख कर कटा सीस पति का, वृंदा भी घबराई ।
बोली सती, पतिदेव को जिंदा, करदो हे दयाधाम,
- सारे बोलो जी ।।
- जालंधर को कर जिन्दा, हरि किया उस में प्रवेश,
छली गई वृंदा बेचारी, भंग हुआ सति तेज ।
मारा गया जालंधर युद्ध में, पहुंच गया हरिधाम,
- सारे बोलो जी ।।
- वृंदा सति के शाप से विष्णु, हो गए शिला समान,
भस्म हुई पति संग वृंदा, पायो कीर्ति मान ।
तुलसी बनकर उसी भस्म से, वरयों शालिग्राम,
- सारे बोलो जी ।।
- कहा विष्णु वृंदा तुम मुझको, लक्ष्मी से भी प्यारी,
तुलसी रूप में पूजा करेगी, तुम्हें ये दुनिया सारी ।
होगी तुलसी से ही ❛मधुप❜ अब, पूजा शालिग्राम,
- सारे बोलो जी ।।
Similar Bhajans