Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

ना ओसवाल मुझे कहनाnaa osvaal mujhe kehna

ना ओसवाल मुझे कहना, ना पोरवाल मुझे कहना,
श्वेताम्बर दिगम्बर का कोई नाम ना मुझको देना,
श्रावक ही मेरी पहचान है, मैं जैन हूं यही सम्मान है,
ना ओसवाल मुझे कहना, ना पोरवाल मुझे कहना ॥

प्रभु महावीर की वाणी समझायी सब संतो ने,
संतो के उपदेश मगर बट गए पंथो में ।
संतो को दोष ना देना, पंथो को गलत ना समझना,
अनेकांत की दृष्टी से, उपदेशों को समझना ॥
श्रावक ही मेरी पहचान है, मैं जैन हूं यही सम्मान है,
ना ओसवाल मुझे कहना, ना पोरवाल मुझे कहना..

जैसे बाग में फुल हज़ारो, सब की खुशबू न्यारी,
धर्म के भी कई रूप बताती, अपनी ये फुलवारी ।
क्रियाये अलग अलग है, मंजिल है मोक्ष ठिकाना,
चाहे जो विधि अपनाओ, भावों को शुद्ध बनाना ॥
श्रावक ही मेरी पहचान है, मैं जैन हूं यही सम्मान है,
ना ओसवाल मुझे कहना, ना पोरवाल मुझे कहना..

आओ धर्म की ज्योत में हम भी अपना तेज मिलाएं,
सत्य अहिंसा की ताकत से नए इतिहास सजाएं ॥
व्यवहार में धर्म को लाना, तिलक का मान बढ़ाना,
पंथो को घर तक रखना, बाहर सब एक हो जाना ॥
श्रावक ही मेरी पहचान है, मैं जैन हूं यही सम्मान है,
ना ओसवाल मुझे कहना, ना पोरवाल मुझे कहना..

ये संत ही अपनी विरासत, आगम ही अपनी दौलत,
तीर्थ है जागीर अपनी, श्रीसंघ अपनी मिलकत ।
खजाना ये सजाना, रक्षा में आगे आना,
नाकोड़ा दरबार ये गाये, साधर्मिक फ़र्ज़ निभाना ॥
श्रावक ही मेरी पहचान है, मैं जैन हूं यही सम्मान है,
ना ओसवाल मुझे कहना, ना पोरवाल मुझे कहना..

श्रेणी
download bhajan lyrics (1521 downloads)



Similar Bhajans