Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
वहीं प्रेरणा पूंज हमारे

जिनके ओजस्वी वचनों से
गूंज उठा था विश्व गगन -2
वही प्रेरणा पुंज हमारे
स्वामी पूज्य विवेकानंद
वही प्रेरणा पुंज हमारे
स्वामी पूज्य विवेकानंद...

जिनके ओजस्वी वचनों से
गूंज उठा था विश्व गगन
वही प्रेरणा पुंज हमारे
स्वामी पूज्य विवेकानंद -2


जिनके माथे गुरु कृपा थी
दैविक गुण आलोक भरा
अद्भुत प्रज्ञा प्रगटी जग में
धन्य–धन्य यह पुण्य धरा
धन्य–धन्य यह पुण्य धरा
सत्य सनातन परम ज्ञान का हो ओ
सत्य सनातन परम ज्ञान का
जो करते अभिनव चिंतन
वही प्रेरणा पुंज हमारे
स्वामी पूज्य विवेकानंद.......


जिनका फौलादी भुजबल था
हर संकट में सदा अटल
मर्यादित तेजस्वी जीवन
सजग समर्पित था हर पल
सजग समर्पित था हर पल
हो निर्भय जो करे गर्जना हो ओ
हो निर्भय जो करे गर्जना
जिनके अन्तस दिव्य अगन
वही प्रेरणा पुंज हमारे
स्वामी पूज्य विवेकानंद....


जिनके रोम-रोम में करुणा
समरस जन जीवन की चाह
नष्ट करे सारे भेदों को
सेवाव्रत की सच्ची राह
सेवाव्रत की सच्ची राह
दरिद्र भी नारायण जिनका हो ओ
दरिद्र भी नारायण जिनका
हर धड़कन में अपना पन
वही प्रेरणा पुंज हमारे
स्वामी पूज्य विवेकानंद.....


जिनके मन था स्वपन महान
हो भारत का पुनरुथान
जीवनदीप में सब जलाकर पाए
गौरवमय-वैभव, सम्मान
गौरवमय, वैभव, सम्मान
जग में हो सब सुखद–सुमंगल हो ओ
जग में हो सब सुखद–सुमंगल
बहे सुगन्धित मुक्त पवन
वही प्रेरणा पुंज हमारे
स्वामी पूज्य विवेकानंद........

download bhajan lyrics (820 downloads)



Similar Bhajans