Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

जब चिंता कोई सताए तो भजन करोjab chinta koi sataye to bhajan karo

जब चिंता कोई सताए, तो भजन करो,
जब व्याकुल मन घबराए, तो भजन करो,
जब चिंता कोईं सताए, तो भजन करो॥

भूल भुलैया सकल जगत है,
हर एक प्राणी फिरत भटकत है,
कोई राह नज़र ना आए, तो भजन करो,
जब चिंता कोईं सताए, तो भजन करो॥

सुख आनंद की बेला में, कोई सुमिरण करता नही,
पर करना चाहिए, करना चाहिए, करना चाहिए,
स्वार्थ वस छल कपट झूठ से, कोई भी डरता नही है,
पर डरना चाहिए, पर डरना चाहिए, पर डरना चाहिए,
लगे दाग मन की चादर पर, धोलो नाम का साबुन घसकर,
छिपे ना लाख छिपाए, तो भजन करो,
जब चिंता कोईं सताए, तो भजन करो॥

मेरा मेरा किया उमर भर, कुछ भी नही है तेरा,
सब यही पे छूटे, यही पे छूटे, यही पे छूटे,
नाम के सच्चे मोती चुनले, बाँध ले अपने पल्ले,
कोई ठगे ना लूटे, कोई ठगे ना लूटे,
तू ही तू की मौज अलग है, पर तूने सोचा ये कब है,
मैं से फुरसत मिल जाए, तो भजन करो,
जब चिंता कोईं सताए, तो भजन करो॥

श्याम भजन में हो के मगन, और मन में फकीरी ठानो,
श्याम को बिसरो ना पल भी, बिसरो ना पल भी,
बिसरो ना पल भी, बिसरो ना पल भी,
अपने सुख दूजो की झोली, पीर पराई जानो फिर,
आज भी कल भी, आज भी कल भी,
भेद भजन का सरल ना जाना,
आप गवां के श्याम को पाना,
गर बात समझ में आए, तो भजन करो,
जब चिंता कोईं सताए, तो भजन करो॥

सिया राम, सिया राम, सिया राम.....
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम........  

download bhajan lyrics (1473 downloads)



Similar Bhajans