Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे सजाया जाता हैmayia mujhe malum nahi tumhe kaise sajaya jata hai

मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे सजाया जाता है.....

टीका भी पहनाया जाता है,
बिंदिया भी लगाई जाती है,
कजरे की डिबिया ला करके आंखों में लगाई जाती है,
मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे सजाया जाता है.....

नथनी भी पहनाई जाती है,
हरवा भी पहनाया जाता है,
चुन-चुन के कलियां फूलों की, मां को हार पहनाया जाता है,
मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे सजाया जाता है.....

कंगन भी पहनाए जाते हैं,
चूड़ियां भी पहनाई जाती हैं,
घिस घिसकर मेहंदी, मैया के हाथों में लगाई जाती है,
मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे सजाया जाता है.....

पायल भी पहनाई जाती है,
बिछुआ भी पहनाए जाते हैं,
महावर की पुड़िया ला कर के, पैरों में लगाई जाती है,
मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे सजाया जाता है.....

मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे मनाया जाता है,
चौकी भी सजाई जाती है,
दरबार सजाया जाता है,
नवरात्रों में ज्योत जला कर के मेरी मां को मनाया जाता है,
मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे मनाया जाता है....

मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे भोग लगाया जाता है,
हलवा भी बनाया जाता है,
छोले भी बनाए जाते हैं,
मेवा मिष्ठान मंगा करके मां को भोग लगाया जाता है,
मैया मुझे मालूम नहीं तुम्हें कैसे भोग लगाया जाता है......

download bhajan lyrics (873 downloads)

Similar Bhajans