Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

सती नारी का सत बलवानsati nari ka sat balwan

सती नारी का सत बलवान
जिन से हार गए भगवान

सुनिएगा जरा गौर से वो ये सती कहानी
वो ब्रम्हणी वो लक्छमी वो गौरा थी रानी
ब्रम्हा महेश विष्णु से यू कर के बहाने
बन ठन के चली तीनो सती मिल के नहाने
जा पहुंची छोर सागर तीनो सती नारी
अस्नान लगी करने वो हो हो के उघारी
इतने में टहलते हुए नारद जी आगये
देखा नहाते नग्न बिचारे लजा गए
हुए नारद बड़े परेशान
जिस से हार गए भगवान

मुंह फेर के नारद मुनि ने अपना यू कहा
यू नग्न नहाना कहो किस वेद में लिखा
एक बताता हु तुम्हे आज देवियों
सतियो का पहला सत है आराम लाज देवियों
अनसुईया को तो जानती होगी जरूर तुम
हो उसकी नही देवियों चरणों की धूल तुम
तुम से उत्तम है उसकी सान
जिससे हार गए भगवान

नारद मुनि की सुनके ये जहर भरी बोली
तीनो सती के मन में लगी जिस तरह गोली
घर जाके आपने पतियों से कहने लगी कथन
सैया जो हमे चाहो तो मानो मेरा वचन
अंनसुइया का सतभंग जो तुम ना करो पिया
ताज देंगे प्राण फोड़ के पत्थर पे सर पिया
तीनो वो तिरिया हठ से लाचार होगए
अंनसुइया के घर जाने को तैयार होगए
हुए भगवान बड़े परेशान
अब हार गए भगवान

साधु का भेस धर के चले तीनो देवता
बालू से अपने अपने कमंडल को भर लिया
जा पहुंचे तीनो साधु अंनसुइया के द्वारे
भूखे है कई रोज से ये मिल के पुकारे
अनसुईया का ये सुनके वचन दिल तड़प उठा
अनसुईया ने कर जोड़ के तीनो से ये कहा
आसन लगाओ बाबा मैं भोजन बनाऊंगी
खाने की जो इच्छा है वो फ़ौरन बनाऊंगी
भूखे जाए ना मेरे मेहमान
जिससे हार गए भगवान

अनसुईया के सुन के खुसामद भरा वचन
तीनो ही महात्मा हुए दिल में बड़े मगन
आगे बढ़ा के तीनो कमंडल लगे कहने
इन चल अगन के बालू का हलवा बने
मानो हमारी सर्त खिलाना है जो खाना
साधु के आशीर्वाद से तुम भरलो खजाना
अनसुईया ने फिर सच का करिश्मा दिखा दिया
बालू जो कमंडल में था हलुआ बना दिया
सच के पलड़े में तुलता ईमान
जिससे हार गए भगवान

फिर कहने लगी हलुआ है तैयार लीजिए
किस बात की है देरी प्रभु अब तो लीजिए
बोले वो और एक है सर्त हमारी
कपड़े उतारो तन के और होजाओ उधारी
फिर होके नग्न वेश में तीनो को बिठाओ
हलुआ फिर अपने हाथ से तीनो को खिलाओ
अंनसुइया मारे क्रोध के गुस्से में जल गई
साधु है या सैतान मन में सोचने लगी
ईश्वर की किया ध्यान तो उसको हुई खबर
ये तीनो साधु ब्रम्हा विष्णु और है संकर
छलने आए है मेरा ईमान
जिससे हार गए भगवान

अनासुइया ने फिर सत का करिश्मा दिखा दिया
तीनो को छै महीने का बालक बना दिया
बालक बने उन्हें तो कई दिन गए गुजर
ब्रम्हा महेश विष्णु जब वापस ना गए घर
तब उनकी तीनो नारिया चिंतित बहुत हुई
अपने पति को ढूंढने घर से निकल गई
जा पहुंची तीनो नारिया अनासुईया के द्वारे
केहने लगी आए क्या पति देव हमारे
अनासिया बोली कौन हो आई हो कहां से
तीनो सती ने मिल के कहा दबती जुवां से
ये ब्रम्हनी ये लक्ष्मी ये पार्वती है
ब्रम्हा महेश विष्णु हम तीनो के पति है
अनासुईय गई पहचान
जिससे हार गए भगवान

अनसुईया बोली साधु तीन आए है कोई
पहचान लो यही है या फिर दूसरे कोई
ले जाके तीनो साथ में पलना दिखा दिया
तीनो सती को देख के अचरज बहुत हुआ
अनसुईया बोली सोचती हो क्या बताओ तुम
सतवंती हाेतो सच का करिश्मा दिखाओ तुम
हुई तीनो बड़ी परेशान
जिससे हार गए भगवान

तीनो ने हाथ जोड़ के अनसुईया से कहा
अपराध होगया है बेहन करदो अब छमा
अंनसुइया ने भगवान को सुमिरा जो एकबार
आए है असली रूप में होने लगी जैकार
ब्रम्हा महेश विष्णु ने बोले यही बानी
अनसुईया तेरे सत का जग में कोई नही सानी
फिर हशते हुए लौट गए तीनो ही प्राणी
खंजर कलम को रोकी हुई खत्म कहानी
अनसुईया तू जग में महान
जिस से हार गए भगवान

H K PYASA
W_9831228059

श्रेणी
download bhajan lyrics (710 downloads)



Similar Bhajans