Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
ओ पापी मन करले भजन- नया संस्करण

ओ पापी मन करले भजन

ओ पापी मन, करले भजन ॥
बाद में प्यारे, पछताएगा जब,
पिंजरे से पंछी, निकल जाएगा जब,
पिंजरे से पंछी निकल जाएगा ॥
ओ पापी मन, करले भजन ...

क्यों, करता है, मेरा मेरा ।
क्या, है तेरा, क्या है मेरा ॥
मुठी, बाँध के आया है, हाथ, पसारे जाएगा ।
जैसा, किया, कर्म तूने, वैसा, ही फल पाएगा ।
बाद में प्यारे, पछताएगा जब,
पिंजरे से पंछी, निकल जाएगा जब,
पिंजरे से पंछी निकल जाएगा ॥
ओ पापी मन, करले भजन ...

भरी, जवानी, जी भर के सोया ।
आया, बुढ़ापा, जी भर के रोया ॥
प्रभु, की नजर से तूँ, बच नहीं पाएगा ।
आया, जो बुढ़ापा तो, थर थर कांपेगा ।
बाद में प्यारे, पछताएगा जब,
पिंजरे से पंछी, निकल जाएगा जब,
पिंजरे से पंछी निकल जाएगा ॥
ओ पापी मन, करले भजन ...

पाया, मनुष्य तन, फिर क्यों, तूँ रोया ।
मोह, माया के, मद में, तूँ खोया ॥
सुंदर, जीवन, पाया है तो, प्रभु के गुण, गाए जा ।
अपने, जीवन, को प्यारे, भक्ति में लगाए जा ।
बाद में प्यारे, पछताएगा जब,
पिंजरे से पंछी, निकल जाएगा जब,
पिंजरे से पंछी निकल जाएगा ॥
ओ पापी मन, करले भजन ...

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (123 downloads)



Similar Bhajans