बाबा श्याम लिया अवतार
तर्ज़ : लेखक के प्रसिद्ध भजन धुन "मैं तेरे नचाय नाचूँ"
पदावली : बाबा श्याम अवतार लियो है, हो रही जय जयकार ।
अति सुन्दर दरबार सजा है, खाटू श्याम सरकार ॥
शीश मुकुट हथ मोर छड़ी है, सुन्दर हार श्रृंगार ।
“मधुप" श्याम की बांकी छटा पर, बार बार बलिहार ॥
बाबा श्याम लिया अवतार - अवतार
तिहुँ लोक बधाई बाज रही
आया कलयुग तारणहार - तारणहार
तिहुँ लोक बधाई बाज रही