बाबा श्याम लिया अवतारbaba shyam liya avtar teeno lok badhayi baaj rahi


बाबा श्याम लिया अवतार
तर्ज़ : लेखक के प्रसिद्ध भजन धुन "मैं तेरे नचाय नाचूँ"

पदावली : बाबा श्याम अवतार लियो है, हो रही जय जयकार ।
अति सुन्दर दरबार सजा है, खाटू श्याम सरकार ॥
शीश मुकुट हथ मोर छड़ी है, सुन्दर हार श्रृंगार ।
“मधुप" श्याम की बांकी छटा पर, बार बार बलिहार ॥

बाबा श्याम लिया अवतार - अवतार
तिहुँ लोक बधाई बाज रही
आया कलयुग तारणहार - तारणहार
तिहुँ लोक बधाई बाज रही

  1. बर्बरीक शीश का दानी,
    महा योद्धा वीर लासानी,
    बन गए खाटू सरकार - सरकार, तिहुँ लोक बधाई बाज रही ॥

  2. रसलोना मधुर मन मोहना,
    बड़ा सुन्दर श्याम सलोना,
    लगे बिल्कुल कृष्ण मुरार मुरार, तिहुँ लोक बधाई बाज रही ॥

  3. बाजत हैं अनहद बाजे,
    "मधुप” झूमे हर कोई नाचे,
    जयकारों की गुंजार - गुंजार, तिहुँ लोक बधाई बाज रही ॥

    स्वर: सिम्पी मेहता, दिल्ली