बाबा श्याम लिया अवतार (बधाई गीत)
धुनः दुल्हे के सेहरा सुहाना सजता है ( काली कंबली वाला)
बाबा खाटू श्याम, लिया अवतार है ।
सारे जग में हो रही जय जयकार है ।।
प्रक्टै श्याम खाटू के राजा । बजे ढोल डफ शहिनाई बाजा ।।
बजत बधाई, नाच रहा संसार है - सारे जग में...
अहिलवती मैया का दुलारा | पांडव कुल का दीप उजियारा ।।
शीश का दानी, लीले पै अस्वार है- सारे जग में...
मुरलीधर घनश्याम सिलोना । नीलमणि बड़ा सुन्दर सोहनां ।।
कृष्ण कन्हैया का यह रूप साकार है- सारे जग में...
कहै 'मधुप' बरसें फुल कलियां रंगरस भीगी श्यामकी गलियां ।।
सज-धज बैठी, खाटू की सरकार है- सारे जग में...