Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

देखो देखो देवघर नगरिया dekho dekho devghar nagariyan

देखो देवघर देखो भोले का शहर देखो,
एक एक करके दिखाऊंगा मैं बाबा धाम तुझको घुमाऊंगा मैं ।
घूमो फिरो भाई घूमो फिरो देवघर नगरिया में घूमो फिरो...देखो देवघर ॥

कितना मनोरम ये त्रिकुटाचल है,चारों तरफ ही घना जंगल है,
चोटी से निकला हुआ है ये झरना,शिव दुर्गा मंदिर का देखो ये अंगना ।
संतों के आश्रम का क्या है कहना,आनंद लो अब तपोवन का,
दुर्गम नजारों के दर्शन का,अब देखो मंदिर ये नौलखा ॥
आज अनमोल है जी मोल इसका,
घूमो फिरो भाई घूमो फिरो देवघर नगरिया में घूमो फिरो...देखो देवघर ॥

ऊँची पहाड़ी में है ये नंदनवन,बच्चों का होता यहाँ मनोरंजन,
आश्रम ये देखो जी सत्संग नगर का,अनुकूल ठाकुर के जीवन सफर का ।
नवदुर्गा मंदिर भी है ये गजब का,ये बम बम बाबा का आश्रम है,
छोटा सा होकर भी अनुपम है,अब योगाश्रम देखो प्यारे ।
लोग जुड़े है यहाँ बहुत सारे,
घूमो फिरो भाई घूमो फिरो देवघर नगरिया में घूमो फिरो...देखो देवघर ॥

ये देखो हरिला जोड़ी की माटी,रावण ने की लघुशंका यहाँ थी,
अब देखो शिव गंगा आके यहाँ पे,दशमुख ने खोदा इसे मुट्ठी दबा के ।
शुद्ध हुआ वो यही पे नहा के,देवघर की जान है ये शिवगंगा,
यात्रियों की जान है ये शिवगंगा,इसके बगल में है ये मानसरोवर ॥
राजा मानसिंग जी की है ये धरोहर,
घूमो फिरो भाई घूमो फिरो देवघर नगरिया में घूमो फिरो...देखो देवघर ॥


संकलन-गिरधर महाराज
भाटापारा छत्तीसगढ़
मो.९३०००४३७३७

श्रेणी
download bhajan lyrics (1515 downloads)



Similar Bhajans