आओ साई से ये दुआ मांगे

आओ साई से ये दुआ मांगे,
जिंगदी जीने की अदा मांगे,
आओ साई से ये दुआ मांगे,

अपनी खातिर तो बहुत माँगा है,
आज सब के लिए भला मांगे,
आओ साई से ये दुआ मांगे,

साई सब के दिलो की जाने है,
बोल कर इस जुबा से क्या मांगे,
आओ साई से ये दुआ मांगे,

जितनी चादर है उतनी है फैलाये,
मांग वेव्जा ना कोई मांगे,
आओ साई से ये दुआ मांगे,

साई रेहमत से भरा सागर है,
इसकी रेहमत भरी नजर मांगे ,
आओ साई से ये दुआ मांगे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1271 downloads)