शिरडी वाले साई सच मुच में है भगवान्

बार बार तुझे मैं समजाऊ,
ए मूरख नादान शिरडी वाले साई सच मुच में है भगवान्,

साई की माया को न कोई जान सका,
साई राम भी शयाम न तू पहचान स्का ,
देख ले तू मन की आँखों से इक नहीं सो वार,
शिरडी वाले साई सच मुच में है भगवान्,

रोज सवेरे साई नाम को ध्याले तू,
मुक्ति तुझे मिल जायेगी साई गा ले तू,
साई नाम के साबुन से तू मन को धो इक बार,
शिरडी वाले साई सच मुच में है भगवान्,

जग के पालनहार है साई बाबा ,
छोड़ के सारी दुनिया तू शिरडी आजा.
चन्दर रवि साई की भक्ति देगी तुझको साथ ,
शिरडी वाले साई सच मुच में है भगवान्,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1306 downloads)