करले बंदे ये शुभ काम

सुबह सुबह ले शिव का नाम करले बंदे ये शुभ काम

खुद को राख लपेटे फिरते है ओरो को देते धन दान
देवो के हित विष पी डाला नील कंठ को कोटि परनाम
सुबह सुबह ले शिव का नाम करले बंदे ये शुभ काम

शिव के चरणों में मिलते है सारे तीर्थ धाम,
करनी का सुख तेरे हाथो शिव के हाथो में परिणाम
सुबह सुबह ले शिव का नाम करले बंदे ये शुभ काम

शिव के रहते कैसी चिंता साथ रहे प्रभु आठो याम
शिव को भजले सुख पायेगा मन को आएगा आराम
सुबह सुबह ले शिव का नाम करले बंदे ये शुभ काम

श्रेणी
download bhajan lyrics (1163 downloads)