मेरे बाबा साईं वलियो के सरताज

मेरे बाबा साईं वलियो के सरताज
विनती लेके आई शरण में सुन लो गरीब नवाज
मेरे बाबा साईं वलियो के सरताज

तेरे बिना बाबा मेरे कोई न सहारा है
मेरे साईं मैंने तुझे दिल से पुकारा है
पथ रखियो महाराज वलियो के सरताज
मेरे बाबा साईं वलियो के सरताज

करो बाबा मेरे नजर बिगड़ी सवार दो
मेरे साईं मेरे सारे कष्ट निवार दो
बन जाए बिगड़े काज वलियो के सरताज
मेरे बाबा साईं वलियो के सरताज

साईं दरबार तेरा जग से निराला है
मुश्किल में भगतो को तूने सम्बाला है
मुझे भी बचालो साईं आज
वलियो के सरताज
मेरे बाबा साईं वलियो के सरताज

श्रेणी
download bhajan lyrics (1020 downloads)