साईं तुम हो मेरे आधार प्रभु

साईं तुम हो मेरे आधार प्रभु,
अपने चरणों से लगा ले तेरे चरणों से है प्यार प्रभु

तुम दाता तुम ही विध्याता तुम ही हो भाग्ये विध्याता,
तेरी करनी सची लागे तुम ही तो दाता,
साईं तुम हो आधार प्रभु,

सब का भला तुम ही करते
सब की झोली भरते,
तेरे नाम की ज्योत जला कर पूजा तेरी ही करते
साईं तुम हो आधार प्रभु,

सब से सचा सब से अच्छा सब का मालिक एक
इक मालिक के बंदे सब है सब का मालिक एक
साईं तुम हो आधार प्रभु,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1173 downloads)