ये दुनिया तुझे कुछ नहीं देने ye duniya tujhe kuch nhi dene vali


ये दुनिया तुझे कुछ नहीं देने वाली
साईं के दर पे चला जा सवाली
ये दुनिया तुझे कुछ नहीं देने वाली

वाहा जिस बछर ने है सिर को जुकाया
भिखारी था जो बादशाह बन के आया
तू साईं की सूरत का बन जा दीवाना
मिलेगा तुझे रहमतो का खजाना
है साईं के चेहरे पे सूरज की लाली
साईं के दर पे चला जा सवाली
ये दुनिया तुझे कुछ नहीं देने वाली

तू आवाज दे साईं सुन लेगा तेरी सुनी जैसे साईं ने फरयाद मेरी
सदा आस तेरी वो पूरी करेगा खुशियों से वो तेरा दामन भरे गा,
नही बात उस ने किसी की है टाली,
साईं के दर पे चला जा सवाली
ये दुनिया तुझे कुछ नहीं देने वाली

ये दुर्गा भवानी की शक्ति है साईं
ये विष्णु बरमा की भगती है साईं
ये शंकर की माला की मनको में रेहता,
ये सच मनाना जो तुझे दास केहता
है चरणों से साईं ने गंगा निकाली,
साईं के दर पे चला जा सवाली
ये दुनिया तुझे कुछ नहीं देने वाली

श्रेणी
download bhajan lyrics (1626 downloads)