तेरे आने की जब खबर मेहके

तेरे आने की जब खबर मेहके,
तेरी खुशबू से सारा जग मेहके

शाम मेहके तेरे तस्बुल से,
शाम के बाद फिर सेहर मेहके,
तेरे आने की जब खबर मेहके,

रात भर सोचता रहा तुझको,
जेहन मेरे दिल में रात भर मेहके,
तेरे आने की जब खबर मेहके,

याद आये तो दिन मुनावर हो
दीद हो जाए तो नजर मेहके,
तेरे आने की जब खबर मेहके,

वो घडी दो घड़ी जहान बैठे,
वो जमीन मेहके वो सजर मेहके,
तेरे आने की जब खबर मेहके,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1032 downloads)