सर्व विघ्ननाशक भगवानsarv vighnanashak bhagwan


सर्व विघ्ननाशक भगवान
कृपा करो हे कृपा निधान

सर्व विघ्ननाशक भगवान

मेरी शूद्र वासना क्षय हो
मेरा चित्त तुम्ही में लय हो
मुझ में कुछ न रहे अभिमान
कृपा करो हे कृपा निधान

सर्व विघ्ननाशक भगवान
कृपा करो हे कृपा निधान

नाथ तुम्हारी शरणागत हम
निभा सके अपने सत वृत हम
हो जाए मेरा कल्याण
कृपा करो हे कृपा निधान

सर्व विघ्ननाशक भगवान
कृपा करो हे कृपा निधान

कही न अब प्रभु दिन रहे हम
स्वतंत्र सत्याधिन रहे हम
दे दो बुद्धि योग सत ध्यान
कृपा करो हे कृपा निधान

सर्व विघ्ननाशक भगवान
कृपा करो हे कृपा निधान

मेरे नाथ शक्ति दाता तुम
अपनी विनय भक्ति दाता तुम
तुम पावन हम पतित महान
कृपा करो हे कृपा निधान

सर्व विघ्ननाशक भगवान
कृपा करो हे कृपा निधान

किसी भाती तुमको पा जाए
मिट जाए पथ की बाधाएँ
यही पथिक का सविनय गान
कृपा करो हे कृपा निधान

सर्व विघ्ननाशक भगवान
कृपा करो हे कृपा निधान

श्रेणी
download bhajan lyrics (959 downloads)