जो साई के गुण गायेगा वो साई का हो जायेगा

जो साईं राम को ध्याये गा वो जीवन से तर जाएगा
जो साईं श्याम गुण गायेगा वो जीवन से तर जाएगा

साईं जग के पालनहारे है
साईं जग के तारण हारे है,
जो साई के गुण गायेगा वो साई का हो जायेगा

साईं बाबा दया बरसाते है साईं बाबा किरपा बरसाते है,
भगतो के कष्ट मिटाते है मन साईं साईं जब गायेगा
वो जीवन से तर जाएगा
जो साई के गुण गायेगा वो साई का हो जायेगा

तन को धोया खूब मल मल के
मन को धोया न मल मल के
दूर व्यसन से ध्यान हट जाएगा
तब जीवन से तर जाएगा
जो साई के गुण गायेगा वो साई का हो जायेगा

श्रेणी
download bhajan lyrics (1026 downloads)