लगन तुमसे लगा बैठे

लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा,
तुम्हे दिल में बसा बैठे, जो होगा देखा जाएगा,
लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा,
जो होगा देखा जाएगा।

यह कैसी बेखुदी साईं, जिधर देखूं तेरा जलवा,
यह कैसी बेखुदी साईं, जिधर देखूं तेरा जलवा,
जिधर देखूं तेरा जलवा..
के अब खुद को भुला बैठे, जो होगा देखा जाएगा,
लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा।

जुबान पर नाम ना कोई, सिवा तेरे मेरे साईं,
जुबान पर नाम ना कोई, सिवा तेरे मेरे साईं,
रटन तेरी लगा बैठे..
लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा,
जो होगा देखा जाएगा।

दीवाने बन गए तेरे, तो फिर दुनिया से क्या लेना,
दीवाने बन गए तेरे, तो फिर दुनिया से क्या लेना,
तो फिर दुनिया से क्या लेना..
तेरे चरणों में आ बैठे, जो होगा देखा जाएगा,
लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा,
लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1182 downloads)