गोविंद बोलो रे गोपाल बोलो रेgovind bolo re gopal bolo re


गोविंद बोलो रे गोपाल बोलो रे
बंसी वाला प्रभू का प्यारा नाम है।।

वो चीर बढ़ाने वाला है
बो लाज बचने वाला है।
घनश्याम बोलो रे
राधे श्याम बोलो रे।
बंसी वाला प्रभू का प्यारा नाम है।।

वो नाग नाथने वाला है ।
बो रास रचाने वाला है।
गिरधारी बोलो रे
बनवारी बोलो रे।।
बंसी वाला प्रभू का प्यारा नाम है।।

वो गीता गाने वाला है
वी चक्र चलाने वाला है।।
चाहे ग्वाला बोलो रे
चाहे काला बोलो रे।।
बंसी वाला प्रभू का प्यारा नाम है

गीतकार/गायक-राजेंद्र प्रसाद सोनी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1038 downloads)