भोले भंडारी ये तुमसे कैसा नाता है

भोले भंडारी ये तुमसे कैसा नाता है,
मै दुःख में याद करू तु दौड़ा आता है………..

जहर पिया तुमने जग को अमृत दिया,
अपने भक्तो के लिए ना जाने कितना सहा,
ये सारा जग तुमसे ये प्रेम जताता है,
भोले भंडारी ये तुमसे कैसा नाता है……..

मुश्किलों से मै अब नही घबराता हु,
आता जब संकट बम भोले गाता हु,
तब जाकर मुझको चैन आता है,
भोले भंडारी ये तुमसे कैसा नाता है……..

श्रेणी
download bhajan lyrics (974 downloads)