तेरा पल पल बिता जाएtera pal pal beeta jaye


तेरा पल पल बीता जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय……

शिव शिव तुम हृदय से बोलो,
मन मंदिर का परदा खोलो,
अवसर खाली ना जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय,
तेरा पल पल बीता जाए……….

यह दुनिया पंछी का मेला,
समझो उड़ जाना है अकेला,
तेरा तन यह साथ न जाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय,
तेरा पल पल बीता जाए……

मुसाफिरी जब पूरी होगी,
चलने की मजबूरी होगी,
तेरा बिगड़ा प्राण रह जाये,
मुख से जप ले नमः शिवाय,
तेरा पल पल बीता जाए…..

शिव पूजन में मस्त बने जा,
भक्ति सुधा रस पान किये जा.
दर्शन विश्वनाथ के पाय.
मुख से जप ले नमः शिवाय.
तेरा पल पल बीता जाए……

तेरा पल पल बीता जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय……

download bhajan lyrics (1128 downloads)