हम होते वन के मोर श्याम संग उड़ जातेhum hote van ke mor shyam sang udd jate


हम होते वन के मोर श्याम संग उड़ जाते.....

कहां के मोर कहां पर रहते,
कहां रहते नंदकिशोर श्याम संग उड़ जाते,
हम होते वन के मोर श्याम संग उड़ जाते.....

मथुरा के मोर वृंदावन रहते,
गोकुल के नंदकिशोर श्याम संग उड़ जाते,
हम होते वन के मोर श्याम संग उड़ जाते.....

यमुना किनारे कदम की छैया,
जहां बैठे पंख मरोड़ श्याम संग उड़ जाते,
हम होते वन के मोर श्याम संग उड़ जाते.....

चुप-चुप पंख गिरे धरती पर,
उन्हें बीनत ब्रज के लोग श्याम संग उड़ जाते,
हम होते वन के मोर श्याम संग उड़ जाते.....

उन पंखो का मुकुट बनाकर,
वाहे पहरत नंदकिशोर श्याम संग उड़ जाते,
हम होते वन के मोर श्याम संग उड़ जाते.....

चंद्र सखी ब्रिज बालकृष्ण छबि,
वाहे निरखत ब्रिज के लोग श्याम संग उड़ जाते,
हम होते वन के मोर श्याम संग उड़ जाते.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (949 downloads)