मथुरा में तेरा जलवा mathura me tera jalwa


मथुरा में तेरा जलवा, खाटू में नज़ारा है,
ये भी हमें प्यारा है वो भी हमें प्यारा है,
मथुरा में तेरा जलवा.....

घर हो या मंदिर श्याम मन में समाया है,
बाबा तेरे भक्तों ने बस तुझको बुलाया है,
मथुरा में तेरा जलवा......

खाटू बाबा के फरियादी जाते हैं,
मुराद अपने मन की बाबा से वो पाते हैं,
मथुरा में तेरा जलवा.....

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा है,
दुखियारे भक्तों का बस श्याम सहारा है,
मथुरा में तेरा जलवा.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1009 downloads)