कोई नहीं अमर रहे दुनिया मेंkoi nahi amar rahe duniya me


अरे नर काहे पे करत गुमान, कोई नहीं अमर रहो दुनिया में,
कोई नहीं अमर रहो दुनिया में, कोई नहीं अमर रहो दुनिया में,
अरे नर काहे पे करत गुमान.....

भए अर्जुन बाड़ाधारी रथ हांक रहे बनवारी,
जिनके खाली न जाएं बाण कोई नहीं अमर रहो दुनिया में,
अरे नर काहे पे करत गुमान.....

भयो रावण शो बलवंता जिसकी सब सोने की लंका,
कर दिए देवन के अपमान कोई नहीं अमर रहो दुनिया में,
अरे नर काहे पे करत गुमान.....

भए भीष्म पितामह बलशाली जाके मौत पास नहीं आती,
अरे तीरन पर करें विश्राम  कोई नहीं अमर रहो दुनिया में,
अरे नर काहे पे करत गुमान.....

वो बाली हुयो बलशाली किष्किंधा राज वाको भारी,
अरे वाह मारे प्रभु श्री राम कोई नहीं अमर रहो दुनिया में,
अरे नर काहे पे करत गुमान.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1202 downloads)