सजे है मेरे साईंनाथ

फूल चढ़ाऊंगा, सर को झुकाऊंगा,
सजे है मेरे साईनाथ, बाबा शिरडी वाले…..

साई की महिमा सबसे निराली,
साई को माने दुनिया ये सारी,
करते सबसे प्यार बाबा शिरडी वाले,
सजे है मेरे साईनाथ, बाबा शिरडी वाले…..

साई की सूरत लागे कमाल है,
औढ केसरिया बाबा ओ शाल है,
भोले के है अवतार बाबा शिरडी वाले,
सजे है मेरे साईनाथ, बाबा शिरडी वाले…..

स्वर्ग सी शिरडी है साई की,
भक्तो पे है छाया है साई की,
रब का है चमत्कार बाबा शिरडी वाले,
सजे है मेरे साईनाथ, बाबा शिरडी वाले….

श्रेणी
download bhajan lyrics (951 downloads)