ऐसी कृपा करो भोले बाबाaisi kripa karo bhole baba


ऐसी कृपा करो भोले बाबा, मैं नाम तेरा जपता रहूँ,
चरणों से लगा लो मेरे बाबा, मैं नाम तेरा जपता रहूँ…..

मेरे सुने सुने दिल को,
आस है तेरे दर्श की,
मेरी अखियों की प्यास बुझा जा, दीदार तेरा करता रहूँ,
मैं नाम तेरा जपता रहूँ…

सारी दुनियाँ से कर के किनारा,
आ गया तेरी शरण में,
तेरे दर का मैं बन के पुजारी, प्यार तुझे करता रहूँ,
मैं नाम तेरा जपता रहूँ….

तेरे आचंल की प्रभु छाया,
सदा मुझे मिलती रहे,
संजीव के संग मेरे बाबा, मैं गुणगान करता रहूँ,
मैं नाम तेरा जपता रहूँ…

श्रेणी
download bhajan lyrics (876 downloads)