शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी shiv bhole hitkari laaj rakho humari


शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी,
हे डमरू के धारी लाज राखो हमारी।

एक तुम्हीं हो धन बल मेरे,
तुम स्वामी हम सेवक तेरे,
सबके हो पालनहारी, लाज राखो हमारी,
शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी....

पावन नाम तुम्हारा भोले,
लोभ मोह के बंधन खोले,
मांगू शरण तिहारी, लाज राखो हमारी,
शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी...

विधि विधान पूजा ना जानू,
केवल तुमको अपना मानू,
चरण पड़ा दुखहारी, लाज राखो हमारी,
शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी....

शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी,
हे डमरू के धारी लाज राखो हमारी.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (949 downloads)