जेल में जन्मे कृष्ण मुरारीjail me janme krishan murari


जेल में जन्मे कृष्ण मुरारी,
सोए गए सब पहरे वाले खुल गए बंद किवाड,
जेल में जन्मे कृष्ण मुरारी.....

वासुदेव खुश हुए मन में,
कंचना आ जाए सोच रहे मन में,
देख देवकी ने लाला को दिया टोकरी बिठाए,
जेल में जन्मे कृष्ण मुरारी.....

ले वसुदेव चले रे गोकुल को,
काली घटा लगी वरसन को,
रात ही रात में वासुदेव ने कर ली जमुना पार,
जेल में जन्मे कृष्ण मुरारी.....

नंद भवन के खुल गए द्वारे,
यशोदा मां ने लाला जाए,
गोकुल की माया को लाके दिया कंस के हाथ,
जेल में जन्मे कृष्ण मुरारी.....

देख के कन्या कंस घबराया,
आखिरी काल को मारने लागा,
छुटी कंस के हाथ से कन्या उड़ गई है आकाश,
जेल में जन्मे कृष्ण मुरारी.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (939 downloads)