मोहे भारी दर्शन दे जा रे मुरारी

कदम कदम मोहे भारी दर्शन दे जा रे मुरारी....

तुम तो रे कान्हा नंद गांव के,
मैं बरसाने वारी दर्शन दे जा रे मुरारी,
कदम कदम मोहे भारी....

तुम तो रे कान्हा गाय चराओ,
मैं दही बेचन वारी दर्शन दे जा रे मुरारी,
कदम कदम मोह भारी.....

तुम तो रे कान्हा मुरली बजाओ,
मैं हूं तान तुम्हारी दर्शन दे जा रे मुरारी,
कदम कदम मोह भारी....

तुम तो रे कान्हा रास रचाओ,
मैं हूं राधा प्यारी दर्शन दे जा रे मुरारी,
कदम कदम मोहे भारी....

श्रेणी
download bhajan lyrics (753 downloads)