राम तुम हो तुम्ही हो कन्हाई

राम तुम हो तुम्ही हो कन्हाई,
बाबा साईं बाबा साईं मेरे साईं,
भोली सूरत में शिव दे दिखाई,
बाबा साईं बाबा साईं.....

सब तुम्हारे हैं कोई पराया नहीं,
किसको दी तुमने करुणा की छाया नहीं,
तुमने किसकी ना चिंता मिटाई,
बाबा साईं बाबा साईं…..

एक सबका है मालिक ये कहते हो तुम,
बाबा श्रद्धा सबूरी में रहते हो तुम,
हर दुआ में है जग की भलाई,
बाबा साईं बाबा साईं……..

श्रेणी
download bhajan lyrics (876 downloads)