आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरियाaaya aisa budapa mere sanwariya


आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

आंखों से हम अंधे हो गए,
मुख में रहे ना दांत मेरे सांवरिया,
आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

कानो से हम बहरे हो गए,
मेरे घुटुअन आ गई बाय मेरे सांवरिया,
आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

कमा कमा मैंने माया जोड़ी,
मेरे कोढी रही ना पास मेरे सांवरिया,
आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

महल दुमाला मैंने बहुत बनाए,
मेरी द्वारे पे पटकी खाट मेरे सांवरिया,
आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

बहु मेरी भोजन बनाती,
उसके माथे में सरवट चार मेरे सांवरिया,
आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

बाहर से मेरा बेटा आया,
माता कैसे पड़ी हो उदास मेरे सांवरिया,
आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

बेटा रे बहू को समझाय लें,
मेरी रोटी का कोई ना ख्याल मेरे सांवरिया,
आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

जैसा मिल जाय वैसा ही खा लें,
मैया अपनों बखत गुजार मेरे सांवरिया,
आया ऐसा बुढ़ापा मेरे सांवरिया.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1032 downloads)