सूना है मेरा घर द्वारsoona hai mera ghar dwar


सुना है मेरा घर द्वार भोले घर मेरे आजा....

तुझको सुनानी तुझको बतानी मैंने दिल की कहानी,
रोते रोते सुख गया है बाबा आँखों से पानी,
भर दे मेरे भी भंडार,
भोले घर मेरे आजा......

तुझको भजु मैं शाम सवेरे बनके तेरा दीवाना,
मुझको भी दे दे भोले बाबा खुशियों का खजाना,
मिल जाए मुझको भी करार,
भोले घर मेरे आजा......

राह में पलके मैंने बिछाई भोले बाबा तेरी,
आ भी जा तू दूर ये कर दे रात अँधेरी,
किस्मत को मेरी दे सवार,
भोले घर मेरे आजा.....

तू जो ना आया हे शिव शंकर मैं ना जिन्दा रहूँगा,
मर भी गया तो हे शिव शम्भु तुझसे मैं ये कहूँगा,
माटी को ही ले तू निहार,
मुझको मुक्ति का दे दे संसार तू,
सुना है मेरा घर द्वार……

श्रेणी
download bhajan lyrics (971 downloads)