मेरी बिगड़ी बना देनाmeri bigdi bana dena


ओ बागड़ के सरदार मेरी बिगड़ी बात बना देना,
ओ बागड़ के सरदार मेरी बिगड़ी बात बना देना.....

मै इस दुनिया में घूम लिया मेरा नहीं किसी ने भला किया,
मेरी सुन लो गोगा पुकार मेरी बिगड़ी बात बना देना,
ओ बागड़ के सरदार मेरी बिगड़ी बात बना देना......

मुझे एक दुःख बाबा भारी मेरी दुखती काया सारी है,
खड़ा हाथ जोड़ तेरे द्वार मेरी बिगड़ी बात बना देना,
ओ बागड़ के सरदार मेरी बिगड़ी बात बना देना......

तेरी शरण में रहना मै चहुँ कहे सुन्दर गौरा तेरे गुण गाऊं,
तेरी शरण में मै चहुँ करे मनीषा प्रचार मेरी बिगड़ी बात बना देना,
ओ बागड़ के सरदार मेरी बिगड़ी बात बना देना….

श्रेणी
download bhajan lyrics (884 downloads)