सांवरे जब तूं मेरे साथ हैsanwre jab tu mere saath hai


ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी,
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी,
सांवरे, जब तूं मेरे साथ है,
सांवरे, मेरे सर पे तेरा हाथ है.....

विस्वास नानी और द्रोपदी का रंग लाया,
बहना का भाई बन खुद सांवरा आया,
इज़्ज़त ज़माने में शर्मशार नहीं होगी,
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी,
सांवरे, जब तूं मेरे साथ है,
सांवरे, मेरे सर पे तेरा हाथ है.....

मैं हार जाऊं ये कभी हो नहीं सकता,
बेटा अगर दुःख में पिता सो नहीं सकता,
बेटे की हार तुम्हें स्वीकार नहीं होगी,
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी,
सांवरे, जब तूं मेरे साथ है,
सांवरे, मेरे सर पे तेरा हाथ है.....

जो हार जाते हैं उनको जिताता है,
मोहित कहे बाबा किस्मत जगाता है,
दुनियां में ऐसी तो सरकार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी,
सांवरे, जब तूं मेरे साथ है,
सांवरे, मेरे सर पे तेरा हाथ है……..

श्रेणी
download bhajan lyrics (1212 downloads)