भोले बाबा जपू तेरी मालाbhole baba japu teri mala


भोले भोले भोले शंकर…

जबसे मिला है मुझे ये तेरा दर, तबसे बना है तेरा दर मेरा घर,
भोले बाबा भोले बाबा भोले बाबा, नाम तेरा रटु मै तो जपू माला……

जब मै अकेला था संकट में, कोई ना साथ निभाया,
ठोकर खाकर इस दुनिया की, तेरी शरण में आया,
तुने मुझको पास बुलाया, अपने गले लगाया,
मेरी विपदा को हर के तुने, मेरा साथ निभाया,
तू ही मेरा सच्चा साथी, तूने पार लगाई मेरी नइया,
भोले बाबा भोले बाबा भोले बाबा, नाम तेरा रटु मै तो जपू माला………

तेरे नाम की माला फेरू, तेरे ही गुण गाता,
तूने मुझे सब कुछ दिया है, बिन मांगे सब पाया,
एक कमी थी तेरी भोले, ओ भी तुझसे पाया,
अपने जीवन को तो मैने, तुझमे समरपित पाया,
तुम ही मेरे मात पिता हो, तुमसे ही तो है थामी मेरी बैय्या,
भोले बाबा भोले बाबा भोले बाबा, नाम तेरा रटु मै तो जपू माला…

श्रेणी
download bhajan lyrics (1181 downloads)