साई बाबा आजा

मेरे साई बाबा साई बाबा साई बाबा आजा,
मेरी विनीती आके सुन ले दर्शन तो दिखा जा,
मेरे साई बाबा साई बाबा साई बाबा आजा…….

दर्शन के तेरे आई बाबा द्वारे,
दे दो ध्यान हमपे साई हमारे,
अब कितना तड़पाएगा मंजिल तो दिखा जा,
मेरे साई बाबा साई बाबा साई बाबा आजा……

सुनलो पुकार मेरी दया बरसा दो,
तुमसे है जीवन मेरी बिगड़ी बना दो,
तू सबका मालिक एक है क्या गलती मेरी बता जा,
मेरे साई बाबा साई बाबा साई बाबा आजा…….

श्रेणी
download bhajan lyrics (961 downloads)