गौरा रानी भोले के संग होली खेल रहीgaura rani bhole ke sang holi khel rahi


पर्वत ऊपर रंगों की बरसात हो रही,
गौरा रानी भोले के संग होली खेल रही.....

होली खेलन को ब्रह्मा जी आए,
ब्रह्माणी की चुनरी लाल लाल हो रही,
गौरा रानी भोले के संग होली खेल रही.....

होली खेलन को विष्णु जी आए,
लक्ष्मी जी की चुनरी लाल गुलाबी हो रही,
गौरा रानी भोले के संग होली खेल रही.....

होली खेलन को रामा जी आए,
सीता जी की चुनरी रंग केसरिया हो रही,
गौरा रानी भोले के संग होली खेल रही.....

होली खेलन को कान्हा जी आए,
राधा जी की चुनरी रंग बिरंगी हो रही,
गौरा रानी भोले के संग होली खेल रही.....

होली खेलन सारे भक्त भी आए,
चंदन का तिलक राधे कृष्णा हो रही,
गौरा रानी भोले के संग होली खेल रही.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (975 downloads)