बिन मांगे दिया है मेरे साई ने

मेरा दामन था खाली, भरा साई ने,
बिन मांगे दिया है मेरे साई ने.....

मेरी रुसवाई उनको गवारा नहीं,
हर गम से बचाया मेरे साई ने,
बिन मांगे दिया है मेरे साई ने......

ज़माना ये दुश्मन सारा मेरा,
साथ मेरा दिया है मेरे साई ने,
बिन मांगे दिया है मेरे साई ने.....

आये तूफान लाख मुझे डर नहीं,
अपने हाथों से रोका मेरे साई ने,
बिन मांगे दिया है मेरे साई ने.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (897 downloads)