शिव अविनाशी शिव कैलाशी शिव की महिमा हम गाते हैंShiv avinashi shiv kailashi shiv ki mahima ham gate hain


शिव अविनाशी शिव कैलाशी
शिव की महिमा हम गाते हैं
भस्माधारी गंगाधारी
सुन्दर शिव सत्य कहाते हैं
शिव अविनाशी शिव कैलाशी
शिव की महिमा हम गाते हैं

शिव शिवशम्भू शिव भूतनाथ
शिव प्रलयंकर गल धरें नाग
नटराज वही गिरिजापति हैं
डम डम डमरू करता निनाद
शिव महादेव हैं हैं शिव महेश
शिव को करबद्ध मनाते हैं
शिव अविनाशी शिव कैलाशी
शिव की महिमा हम गाते हैं

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्माङ्गरागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय

शिव भोले हैं शिव भंडारी
शिव शिवशंकर शिव त्रिपुरारी
हैं नीलकंठ रुदेश्वर हैं
भव काल काल शिव कामारी
शिव त्रिपुरान्तक हैं हैं मृत्युंजय भी
शिव को अज सोम बुलाते हैं
शिव अविनाशी शिव कैलाशी
शिव की महिमा हम गाते हैं
भस्माधारी गंगाधारी
सुन्दर शिव सत्य कहाते हैं
शिव अविनाशी शिव कैलाशी
शिव की महिमा हम गाते हैं

श्रेणी
download bhajan lyrics (804 downloads)